फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Buses start from Shillai to Haridwar and Chandigarh

Sirmour News: शिलाई से हरिद्वार और चंडीगढ़ के लिए बस शुरू करें

Sat, 08 Feb 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Buses start from Shillai to Haridwar and Chandigarh
गिरिपार के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री से की मांग
विज्ञापन

गिरिपार के 20 पंचायतों ने भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलाई से हरिद्वार और शिलाई से चंडीगढ़ सरकारी बस सेवा शुरू करने को लेकर ग्रामीण उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिले। इस दौरान उद्योग मंत्री ने मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

शिलाई क्षेत्र के समाजसेवी युवा जय ठाकुर की अगवाई में युवाओं का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिवालय में उद्योग मंत्री से मिला। इसमें अजय नेगी, विनोद कुमार, राजेंद्र चौहान, दिनेश तोमर, अनिल चौहान, राकेश डोभाल, कपिल शर्मा, यशपाल राणा, मनोज शर्मा, हेमराज राणा, यशवन्त सिंह, मनोज ठाकुर, राहुल राणा, कवर राणा प्रवेश पुंडीर व तपेन्द्र नेगी शामिल रहे। युवाओं ने बताया कि शिलाई क्षेत्र की लगभग बीस पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर शिलाई से हरिद्वार और शिलाई से चंडीगढ़ बस सेवा को शुरू करने की मांग की है। गिरिपार की कमरऊ, नैनीधार, बाली कोटी, मिल्ला, दिगवा, पंचायत, माशु चियोग, शरली, गुददी, बड़वास, दुगाना, कांडों, बकरास, अशायाडी, शिलाई, बेला, रास्त, नाया, गवाली, बांबल, कुंहट और पाव मानल पंचायतों ने इसको लेकर प्रस्ताव भेजा है। जय ठाकुर और हेमराज राणा ने बताया कि उद्योग मंत्री ने जल्द से जल्द बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed