फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   budget will be provided to phc sataun_minister harshvardan

सतौन में पीएचसी भवन को जल्द मुहैया करवाएंगे बजट : हर्षवर्धन

Wed, 03 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
budget will be provided to phc sataun_minister harshvardan
सतौन में चाय की दुकान पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

सतौन में पीएचसी भवन को जल्द मुहैया करवाएंगे बजट : हर्षवर्धन
चाय की दुकान बैठकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सुनीं जनसमस्याएं
शिलाई जाते समय सतौन में रूके और दुकानदारों से भी मिले मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। सतौन में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन के लिए जल्द बजट मुहैया करवाया जाएगा। बहुत जल्द सतौन में एक सुंदर और सुविधाओं से लैस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाया जाएगा जिसमें आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने के बाद इसे अच्छे अस्पताल में तब्दील कर दिया जाएगा। यह बात उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन में कही।
बता दें कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दो दिवसीय शिलाई के दौरे पर हैं। सतौन में उनके रुकने का कोई निश्चित कार्यक्रम नहीं था लेकिन सतौन पहुंचते ही उन्होंने बस स्टैंड पर गाड़ी रोक दी और बस स्टैंड पर सभी दुकानदारों से मुलाकात की। इसके बाद वह कल्याण सिंह की दुकान पर रुक गए। वहीं पर दुकान के बाहर बैंच पर बैठकर उन्होंने चाय पी और लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

इस दौरान उद्योग मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को जल्द बजट मुहैया करवाने की बात कही। इस मौके पर सतौन और आसपास की पंचायतों के लोगों ने उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए बस स्टैंड पर ही वन विभाग की जमीन मुहैया करवाने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने से क्षेत्र के सतौन क्षेत्र समेत पोका, भजौन, कोड़गा, सखोली, मालगी आदि 10 पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। इस दौरान सतौन पंचायत के उप प्रधान गुलाब सिंह, भजौन पंचायत के प्रधान गुलाब चौधरी, खत्री ठाकुर शशि कपूर, कर्मवीर सिंह और सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed