{"_id":"6a884fbf87947ef09c06f02c","slug":"budget-for-works-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186668-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 37.21 लाख से बदहाल सड़कों, टूटी नालियों और शौचालयों के सुधरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 37.21 लाख से बदहाल सड़कों, टूटी नालियों और शौचालयों के सुधरेंगे दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बात--
सचित्र-(फोटो अवश्य लगाएं)
शहर के 13 वार्डो की सूरत बदलने को नाहन नगर परिषद ने खोला खजाना
ठेकेदारों को 90 दिन में गुणवत्ता के साथ पूरा करना होगा काम
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर की खस्ताहाल सड़कों, रिहायशी इलाकों की टूटी नालियों और बदहाल जनसुविधाओं की सूरत बदलने के लिए नगर परिषद नाहन ने अपने खजाने की तिजोरी खोल दी है। शहर के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर परिषद ने 37.21 लाख के विकास कार्यों का मेगा प्लान तैयार कर टेंडर नोटिस जारी कर दिया है।
नगर परिषद की इस बड़ी पहल से शहर के सभी 13 वार्डों में सीधे तौर पर विकास कार्य धरातल पर उतरेंगे, जिससे स्थानीय जनता को लंबे समय से हो रही दिक्कतों से बड़ी राहत मिलेगी। नगर परिषद ने वार्डों के आंतरिक सुधार और रखरखाव के लिए विशेष रणनीति बनाई है। सभी 13 वार्डों में केवल मरम्मत कार्यों पर ही 19 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
वार्डों की आंतरिक मरम्मत के अलावा शहर के मुख्य संपर्क मार्गों, निकासी व्यवस्था और जनसुविधाओं को पूरी तरह पटरी पर लाने के लिए 18.21 लाख रुपये के कार्यों को टेंडर में शामिल किया गया है। रामकुंडी मार्ग पर पुराने शौचालय के पास नए शौचालय के निर्माण, कैंट स्कूल कच्चा टैंक के समीप हरिओम स्टेशनरी के पास शौचालय की मरम्मत और पूरे एमसी एरिया के अन्य शौचालयों की दशा सुधारने पर 4.75 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल वार्ड नंबर-3 के मुख्य रास्ते की मरम्मत पर 2.85 लाख रुपये और गुन्नूघाट से सेंट्रल जेल वार्ड-3 तक जाने वाली सड़क की दशा सुधारने पर 1.90 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह सीएमओ कार्यालय से वार्ड नंबर-2 (मोहल्ला हरिपुर) में मैरिज हॉल की तरफ जाने वाले रास्ते की मरम्मत के लिए 4.75 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
लालटेन चौक से पटवार खाना (वार्ड-2) की तरफ जाने वाले रास्ते की बहाली के लिए 95 हजार रुपये, गोबिंदगढ़ (वार्ड-13) में शंभू फूल सिंह के घर से गुरचरण सिंह मोहल्ला तक पक्के रास्ते और नाली के निर्माण पर 71 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बरसात के दिनों में पानी की निकासी को दुरुस्त करने के लिए एमसी रेस्ट हाउस (एमसी हॉल) से सीएमओ ऑफिस की तरफ जाने वाले नाले की मरम्मत पर 2.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कोटस
विकास कार्यों के लिए 37.21 रुपये के बजट जारी किया गया है। ठेकेदारों को 90 दिनों के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा काम खत्म करना होगा। तय समय पर काम पूरा न करने वाले या घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। -संजय कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन