फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   budget clear for road

Sirmour News: बद्रीपुर-खारा सड़क के सुधारीकरण को आठ करोड़ मंजूर

Thu, 02 Nov 2023 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
budget clear for road
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से तृतीय चरण का होगा काम
विज्ञापन


आठ किमी लंबी सड़क होगी चौड़ी और पक्की, लगेंगे टेंडर

संवाद न्यूज एजेंंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में उपमंडल पांवटा साहिब की एक सड़क के लिए 8 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इससे आठ किलोमीटर लंबी सड़क का सुधारीकरण होगा। कुछ स्थलों पर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जल्द इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के बद्रीपुर-गुज्जर बस्ती से लेकर खारा तक संपर्क सड़क के सुधार के लिए फाइल सरकार को भेजी गई थी। यह सड़क कई स्थलों पर खस्ताहाल और कुछ स्थलों पर कम चौड़ी है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत सड़क का टारिंग कार्य होगा। कई जगह सड़क को चौड़ा भी किया जाएगा। साथ ही अन्य सुधार कार्य भी होंगे। सड़क निर्माण के लिए आठ करोड़ बजट मंजूर हुआ है। बीएस चौधरी, सीताराम, धनवीर सिंह और रामपाल ने बताया कि यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। जामनीवाला, बाईकुआं, निचला खारा, घनारु बस्ती, निचली तप्पड़ व खारा तक के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क के तैयार होने से लोगों को सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दलीप सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (तीसरे चरण) के तहत इस योजना को करीब आठ करोड़ के बजट की स्वीकृति मिली है। शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद बद्रीपुर से खारा तक मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed