फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bridge work begin on nhan-kumarhatti nh

Sirmour News: नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर रानी का बाग में 45 लाख से पुल का काम शुरू

Wed, 17 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
bridge work begin on nhan-kumarhatti nh
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर शुरू हुआ कलवर्ट का काम। संवाद
विकास की बात -
विज्ञापन


यहां कलवर्ट की बढ़ेगी चौड़ाई, हादसों का खतरा भी होगा कम
बहुत पुरानी थी पहले पुलिया, बरसात में होती थी समस्या
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे (एनएच) नाहन-कुमारहट्टी पर नाहन में रानी का बाग के समीप कलवर्ट का काम शुरू हुआ है। यहां अब टेंडर के बाद करीब 45 लाख रुपये से नए पुल का काम शुरू हो गया है। ऐसे में अब यहां वाहन चालकों को हादसों के खतरे से भी निजात मिली है।
बता दें कि नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर रानी का बाग में पुरानी पुलिया की हालत खराब हो गई थी। ऐसे में यहां बरसात आदि में समस्या होती थी तो वहीं तीखा मोड़ होने व कम चौड़ाई होने के चलते हादसों का खतरा भी बना रहता था, लेकिन अब करीब 45 लाख रुपये बजट से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नए पुल का चौड़ाई यहां 15 मीटर तक रखी जाएगी ताकि एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो।
विज्ञापन

वहीं, फिलहाल यहां निर्माण कार्य के दौरान नगर परिषद नाहन की निर्माणाधीन पार्क से वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी प्रबंध किया गया है। इसको लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नगर परिषद से मांग की थी। नगर परिषद ने अपने सदन की बैठक में यह मामले उठाया था। इसके बाद अनुमति प्रदान की गई थी। हालांकि इससे पार्क को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नए पुल के निर्माण से वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली है। चालकों कपिल, सुरेंद्र, नवीन कुमार आदि का कहना है कि यहां तीखा तोड़ हाेने से काफी समस्या आती थी। हादसों का खतरा भी बना रहता था। इसके अलावा बरसात में पानी अधिक होने के चलते भी यहां समस्या झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब समस्या के समाधान की उम्मीद है।
उधर, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि रानी का बाग में पुल के निर्माण के दौरान यातायात को निर्माणाधीन पार्क से होकर निकालने को लेकर अनुमति मांगी गई थी। सदन की बैठक में इसे अनुमति प्रदान कर दी गई।

-नेशनल हाईवे (एनएच) नाहन-कुमारहट्टी पर नाहन में रानी का बाग के समीप कलवर्ट का काम करीब 45 लाख के बजट से शुरू हुआ है। यहां चौड़ाई भी 15 मीटर तक रखी जाएगी।
-राकेश खंडूजा, अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed