फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bridge will be built in sunkar khad dhaulakunwa by two croer

धौलाकुआं में सुंकर खड्ड पर 2 करोड़ से बनेगा पुल

Sun, 18 Sep 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।  

विज्ञापन

धौलाकुआं से गिरिनगर को जाने वाले मार्ग पर शीघ्र पुल का निर्माण होगा। जानलेवा सुंकर खड्ड में लंबे अर्से से पुल बनाए जाने की मांग उठ रही थी। प्रस्तावित पुल का निर्माण करीब 2 करोड़ रुपये से होगा। एक बड़े पुल के साथ एप्रोच पुलिया भी बनाई जाएगी। इसके लिए निशानदेही का कार्य विभाग ने आरंभ कर दिया है।

इस प्रस्तावित पुल योजना में 60 मीटर का बड़ा पुल बनेगा। इसके साथ लगते क्षेत्र में ही 6 मीटर की छोटी पुलिया बनाई जानी है। योजना में फिलिंग व एप्रोच बनेगी जिससे खड्ड का जल स्तर बढ़ने पर भी छोटे व बड़े वाहनों का आसानी से आवागमन हो सकेगा। योजना के बनने से बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतें दूर होंगी। इस योजना के लिए लोनिवि के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता टीम ने मौके पर पुल योजना के लिए पैमाईश व स्थल फाइनल किया।
विज्ञापन


बता दें कि लंबे अरसे से धौलाकुआं क्षेत्र के लोगों की मांग थी। बरसात के मौसम में सुंकर नाला जानलेवा साबित होता है। आसपास के गांव, औद्योगिक इकाईयों को जाने वाले सैकड़ों कर्मचारी-मजदूर और धारटीधार क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें होती हैं। कुछ वर्ष पहले इसी खड्ड में एक स्थानीय इकाई प्रबंधक वाहन समेत ही बह गए थे। जानलेवा सुंकर खड्ड पर पुल की मांग उठाई गई जिसके बाद सीएम वीरभद्र सिंह ने 22 नवंबर 2015 को इस योजना का शिलान्यास किया था। करीब 2 करोड़ बजट की पुल योजना के टेंडर व वर्क आर्डर होने के बाद कार्य शुरू नहीं हो सका था। विगत माह इस पुल योजना की शिलान्यास पट्टिका शरारती तत्वों ने तोड़ दी थी। अब पुल कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता पांवटा आरएस चंदेल ने पुष्टि की है। करीब 2 करोड़ की लागत से सुंकर खड्ड पर पुल बन रहा है जिससे बरसात के मौसम में भी आसपास क्षेत्र के गांव के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed