फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bradband services closed for two hours in sirmaur

सिरमौर में दो घंटे हांफी ब्राडबैंड-मोबाइल सेवाएं

Sun, 09 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 09 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
bradband services closed for two hours in sirmaur
computer

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवाएं रविवार दोपहर करीब दो घंटे बंद रही। इस दौरान इंटरनेट, मोबाइल व अन्य संचार सेवाएं भी पूरी तरह ठप पड़ गईं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, निगम के अधिकारियों की मानें तो नौहराधार व राजगढ़ में ओएफसी  कटने की वजह से यह समस्या पैदा हुई। रविवार को करीब 11 बजे के बाद दूरसंचार निगम लिमिटेड की ब्रॉडबैंड, टेलीफोन व मोबाइल सेवाएं बिल्कुल बंद हो गई थी। दोपहर बाद इसे बहाल किया गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों जिला में दूरसंचार सेवाएं काफी प्रभावित हो रही हैं।

इसके चलते हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर निजी व सरकारी कार्यालयों में दिन भर कार्य प्रभावित होते हैं। लोगों को शुल्क देने के बावजूद भी बीएसएनएल उचित सुविधा मुहैया नहीं करवा पा रहा है। मजबूरन उपभोक्ताओं को काम चलाने के लिए निजी कंपनियों के डोंगल आदि से सेवाएं लेनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में एसडीओ खजाना राम ने बताया कि नौहराधार-राजगढ़ में ऑप्टिकल फाइबर केबल के कटने से कुछ समय के लिए दूरसंचार सेवाएं बाधित रहीं। उन्होंने कहा कि इसे दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed