फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boy eat poison and died

Sirmour News: कुडू लवाना के 29 साल के युवक ने खाया जहर, मौत

Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
boy eat poison and died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ के गांव कुडू लवाना में एक 29 वर्षीय युवक की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब का आदी था। परिजनों के अनुसार 29 जुलाई को उसने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। इसी दौरान उसने अपनी बाईं कलाई पर किसी नुकीली वस्तु से हल्के कट लगा लिए और कथित रूप से किसी जहरीले पदार्थ का भी सेवन कर लिया। देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर बाईं कलाई पर हल्के कट के निशान और बाईं टांग पर मामूली खरोंच के अलावा किसी प्रकार की अन्य गंभीर चोट नहीं पाई गई है। परिजनों ने भी इस मामले में किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed