फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boy died in jeep accident in rajgargh sirmaur

सामान उतारते वक्त जीप खाई में लुढ़की, युवक की मौत

Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
boy died in jeep accident in rajgargh sirmaur
boy died in jeep accident in rajgargh sirmaur
राजगढ़ (सिरमौर)। रासुमांदर क्षेत्र के धमांदर में पिकअप जीप के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में गीता देवी पत्नी सुंदर सिंह निवासी धमांदर ने बताया कि उनके घर निर्माण का कार्य चला हुआ है। इसको लेकर चालक लक्ष्मी सिंह अपनी पिकअप नंबर एचपी-16ए-1971 में ईंटें और लोहा (एंगल) लेकर रात 11 बजे उनके घर पहुंचा और गाड़ी साइड में लगाकर उसके पति को ईंटें और एंगल उतारने को कहा।
विज्ञापन

इस बीच उसका पति सुंदर सिंह, बाबूराम और जेठ का लड़का निखिल व उसका बेटा राकेश गाड़ी से ईंटें और एंगल आदि उतारने लगे। जबकि वह टार्च से रोशनी लगा रही थी। जब उसका बेटा राकेश (28) गाड़ी ईंटें उतार रहा था तो अचानक जीप पीछे लुढ़क गई और करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। राकेश भी इस गाड़ी के साथ ही नीचे चला गया। उसी समय जख्मी बेटे को उठाकर सड़क में लाया गया और निजी गाड़ी में उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया जहां उसकी मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चालक लक्ष्मी सिंह के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed