फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boy committed sucide

अमरकोट में प्रवासी युवक ने लगाया फंदा

Sat, 20 Nov 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
boy committed sucide
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के अमरकोट में 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त राकेश पुत्र रामबृज निवासी गांव मनिहास, डाकघर भराटी, थाना सिमड़ी जिला दरबंगा (बिहार) के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते युवक परेशान चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अमरकोट में किराये के कमरों में प्रवासी मजदूर रहते हैं। एक कमरे में रामबृज पुत्र वासुदेव अपनी पत्नी जागो देवी व दो बेटों के साथ करीब 6 माह से रह रहा है। परिवार मेहनत मजदूरी कर पेट पाल रहा है। रामबृज ने बताया कि छोटे बेटा राकेश पिछले कुछ माह से अस्वस्थ होने पर कमरे पर ही रहता था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए चले गए। राकेश कमरे में अकेला था। शाम को जब बद्रीपुर में काम से उसकी पत्नी जागो देवी अमरकोट लौटी तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। बेटे को आवाजें लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे को धक्का देकर खोला तो बेटा राकेश साड़ी के फंदे लटका मिला। स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed