{"_id":"69dce8219e3fa53ff001f6fb","slug":"bore-in-bhungrani-panchyat-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176299-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: समाजसेवी मनीष तोमर ने भुंगरनी पंचायत में करवाया बोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: समाजसेवी मनीष तोमर ने भुंगरनी पंचायत में करवाया बोर
विज्ञापन
समाज सेवी मनीष तोमर के साथ भुंगरनी पंचायत के ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
-15 परिवारों के लिए पेयजल समस्या का स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। गर्मी का सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। ऐसे समय में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मनीष तोमर ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए ग्राम पंचायत भुंगरनी में 15 परिवारों के लिए अपने निजी खर्चे से बोर करवाकर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया।
गांव में लंबे समय से पानी की किल्लत के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। महिलाओं, बच्चों और पशुपालकों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा था। मनीष तोमर की इस पहल से अब न केवल परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, बल्कि पशुओं के लिए भी पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।
ग्रामीण प्रीतपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरपाल सिंह, अजीत सिंह, गुरदीप सिंह और इरशाद सहित अन्य लोगों ने मनीष तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह कार्य किसी राहत से कम नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि इस कदम से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। संवाद