फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bohradhar chuddhaar bus trial

Sirmour News: नौहराधार–चूड़धार सड़क पर बस ट्रायल सफल, जल्द दौड़ेगी नियमित बस सेवा

Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bohradhar chuddhaar bus trial
नौराधार–चूड़धार सड़क पर बस ट्रायल के दौरान एसडीएम, विभागों के अ​धिकारी और स्थानीय लोग। संवाद
-आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार आठ किलोमीटर सड़क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


-चाढ़ना–गुदगधार सड़क का भी फिटनेस ट्रायल सफल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर जिले के बहुप्रतीक्षित नौहराधार–चूड़धार सड़क मार्ग पर शनिवार को बस का सफल ट्रायल किया गया। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर रोड फिटनेस कमेटी ने निरीक्षण करते हुए बस संचालन का परीक्षण किया। ट्रायल सफल रहा। लोगों को अब जल्द नियमित बस सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

बस ट्रायल के दौरान एसडीएम सुनील कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खजान सिंह, विभागीय अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बस में सफर कर सड़क की गुणवत्ता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क को बस संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के शुरू होने से चूड़धार और आसपास के गांवों के लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अब विद्यार्थियों, मरीजों और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। साथ ही चूड़धार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसी दौरान चाढ़ना–गुदगधार सड़क के लगभग छह किलोमीटर हिस्से का भी रोड फिटनेस कमेटी की ओर से सफल ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस ट्रायल की सफलता के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि परिवहन विभाग शीघ्र ही इस मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू करेगा, जिससे नौहराधार, चूड़धार और आसपास के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed