{"_id":"663388677896b1f2400794f3","slug":"blood-donation-held-in-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1028-123558-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 45 यूनिट रक्तदान कर बचाई कई जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 45 यूनिट रक्तदान कर बचाई कई जिंदगियां
Thu, 02 May 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 02 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
खून दान करने के बाद ड्रॉप्स ऑफ होप समेह के सदस्य को प्रमाण पत्र देती डा. रचना। संवाद
आईजीएमसी और पीजीआई में खून की जरूरत पूरी कर रहा ड्राप्स ऑफ होप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप समूह मेडिकल कॉलेज नाहन, पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला सहित मोहाली में भी खून की जररूत को कर रहा है। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक समूह ने 45 यूनिट रक्त जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाया है। इनमें डिलीवरी समेत अन्य गंभीर बीमारी के मरीज शामिल रहे।
मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक में समूह की ओर से विभिन्न ग्रुपों का 31 यूनिट खून दान दिया गया। इनमें ए पॉजीटिव का 1, ए निगेटिव का 1, बी पॉजिटिव का 11, बी निगेटिव का 1, ओ पॉजीटिव का 11 यूनिट समेत कपिल नेगी की ओर से 6 यूनिट रक्त मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करवाया गया। इसके अलावा ग्रुप के सदस्य कपिल नेगी ने आईजीएमसी शिमला में 2 यूनिट, सलमान खान ने पीजीआई चंडीगढ़ में 5 यूनिट और अखिल माहेश्वरी ने 7 यूनिट खून पंचकूला में उपलब्ध करवाया है। ड्रॉप्स ऑफ होप समूह के संचालक ईशान राव ने बताया कि समूह की ओर से शिमला, चंडीगढ़, पंचकूला ओर मोहाली में 14 यूनिट खून उपलब्ध करवाया गया है।
-- -
समूह में 937 सदस्य
ड्रॉप्स ऑफ होप समूह में वर्तमान में 937 से अधिक रक्तदाता हैं। इनमें अब महिलाएं और युवतियां भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। समूह के साथ वर्तमान में दो दर्जन से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी है, जो जरूरत पडऩे पर रक्तदान करने के लिए तत्पर रहती हैं।
विज्ञापन
-- -संवाद