फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   blackout in ponta due to weather

तेज आंधी से दिन में ही बिजली हुई गुल

Fri, 22 Apr 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 22 Apr 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
blackout in ponta due to weather
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गर्मी व लू से तप रहे पांवटा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक तेज आंधी चली जिससे दिन के समय ही देर शाम का सा अंधेरे वाला नजारा दिखा। दोपहिया समेत छोटे वाहनों के पहिए कुछ समय के लिए थम गए।
आंधी से कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पांवटा की बाउंड्रीवाल धड़ाम कर गिर गई। पांवटा से आंजभोज जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरा जिससे एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्षेत्र की बिजली पोल लाइन को भी क्षति पहुंची है जिससे पांवटा देवीनगर, मोगीनंद व आधे शहरी क्षेत्र समेत कुछ इलाकों में बिजली ठप्प हो गई है।  
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि स्कूल की दीवार आंधी से ढह गई है। पांवटा क्षेत्र में करीब साढ़े तीन बजे तेज आंधी चली जिससे करीब 100 मीटर दीवार भर भरा कर गिर गई। गनीमत ये रही कि इस दौरान समीप से कोई आने जाने वाला जख्मी नहीं हुआ। कन्या स्कूल की बस स्टैंड की तरफ वाली बाउंड्रीवॉल गिरने से अब स्कूल परिसर मैदान की तरफ वाला भाग खुला हो गया है जिससे मवेशी आसानी से भीतर प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पांवटा से बांगरन मार्ग पर आंधी से चुंगी नंबर-6 से कुछ दूरी पर पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क के बीचों बीच आकर गिरा जिससे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया। करीब एक से डेढ़ घंटे के बाद इस मार्ग को सभी वाहनों के लिए खोला जा सका। इस पेड़ के गिरने से छोटे-बड़े वाहनों के चालक भी परेशान रहे। पांवटा में तेज आंधी से कुछ स्थलों पर बिजली आपूर्ति लाइन के पोल व तारों को क्षति पहुंची है जिससे डेढ़ से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति देवीनगर, मोगीनंद, आधे शहरी क्षेत्र में ठप्प रही।

उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता जगदीश नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तेज आंधी से कुछ स्थलों पर बिजली आपूर्ति लाइन को नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड कर्मी शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारु करने में जुटे हैं जिससे उपभोक्ताओं को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। ------------

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed