{"_id":"65634dd24b43f9c4bb0e9a36","slug":"bjp-worship-markanda-river-nahan-news-c-177-1-ssml1028-13451-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाजपा ने मारकंडा नदी का पूजन करके मीठे चावल का बांटा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाजपा ने मारकंडा नदी का पूजन करके मीठे चावल का बांटा प्रसाद
विज्ञापन
भाजपा ने मारकंडा नदी का पूजन कर मीठे चावल का बांटा प्रसाद
नाहन(सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत की मारकंडा नदी का नाहन भाजपा ने पूजन किया और मीठे चावल का प्रसाद बांटा।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में दो पुलों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण के लिए 18 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। यहां दो बड़े पुलों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने धन भी उपलब्ध करवाया था। अब यह दोनों पुल और सड़क बनकर तैयार हो चुके हैं। इससे कून और नैहरला गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर डाॅ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम का उत्सव समारोह भी आयोजित किया गया। उन्होंने पुल व सड़क बनने पर इलाकावासियों को बधाई दी और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब शंभुवाला का भी सड़क के लिए भूमि देने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश सचिव मनीश चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरआर. शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- संवाद