फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp win bdc silai siramur

पंचायत समिति शिलाई पर भाजपा का कब्जा

Sun, 31 Jan 2021 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
bjp win bdc silai siramur
शिलाई में पंचायत समिति पर कब्जा जमाने के बाद विजय रैली निकालते भाजपाई। - फोटो : NAHAN
शिलाई (सिरमौर)। नाहन और पच्छाद के बाद अब पंचायत समिति शिलाई पर भी भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। भाजपा ने नौ सदस्यों का समर्थन जुटाकर कांग्रेस का किला फतेह किया। जबकि कांग्रेस बीडीसी में महज छह सदस्यों पर ही सिमट गई। भाजपा की ओर से बांदली पंचायत की अनीता देवी को बीडीसी का अध्यक्ष और बलवीर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

शनिवार को पंचायत समिति शिलाई के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बीडीओ कार्यालय में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से अनीता देवी ने अध्यक्ष और बलवीर सिंह ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा, जबकि कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष के लिए किरणबाला और उपाध्यक्ष के लिए रमेश नेगी ने नामांकन दाखिल किए। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को 9 तथा कांग्रेस को 6 मत मिले। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों के लिए बराबर-बराबर मत मिलने के बाद एसडीएम ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का ऐलान किया। बीडीसी के गठन दौरान बीडीओ कार्यालय परिसर में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर मौके पर मौजूद रहे। भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के बाद उनका जोरदार स्वागत हुआ। भाजपाइयों ने पूरे बाजार में जोरदार नारेबाजी करते हुए विजय रैली निकाली। रैली के दौरान विधायक, बीडीसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष खुली जीप में सवार हुए। इस दौरान लोगों ने उन्हें बधाई दी।
बलदेव तोमर ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जीत है। पंचायत चुनाव में जनता ने खुलकर भाजपा को समर्थन दिया है। इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बॉक्स के लिए---
नाहन -पच्छाद में पहले खिला है कमल
सिरमौर में छह पंचायत समितियां हैं। नाहन और पच्छाद बीडीसी पर पहले ही कमल खिल चुका है। अब भाजपा के कब्जे में तीन पंचायत समितियां आ गई हैं। संगड़ाह और राजगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह हो चुके हैं लेकिन चुनाव प्रक्रिया नहीं हुई। यहां एक फरवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चयन होगा। पांवटा साहिब में एक फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी दिन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed