{"_id":"675d758d40b63174cd0de772","slug":"bjp-showed-its-attitude-on-the-viral-video-of-the-chief-minister-nahan-news-c-177-1-nhn1002-138858-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो पर भाजपा ने दिखाए तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो पर भाजपा ने दिखाए तेवर
Sat, 14 Dec 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
रात्रि भोज की दावत के मैन्यू का वीडियो हुआ वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल में मुख्यमंत्री के समोसे गुम होने की जांच पूरी भी नहीं हुई कि अब चौपाल क्षेत्र के टिक्कर गांव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दौरे के दौरान उनके रात्रि भोज के लिए जंगली मुर्गों की दावत का मैन्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल इस मैन्यू के अनुसार 13 दिसंबर को चौपाल के टिक्कर गांव में मुख्यमंत्री के रात्रि भोज के लिए हिमाचली व्यंजन सिड़्डू और बिच्छू बूटी सहित जंगली मुर्गे की दावत का भी इंतजाम दर्शाया गया। अब सवाल यह उठता है कि आखिर मुख्यमंत्री के रात्रि भोज के लिए ये जंगली मुर्गे कहां से आए। भाजपा नेताओं ने आरोप जड़े कि चूड़धार की तलहटी में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में इनकी हत्या की इजाजत किसने दी।
भाजपा नेताओं ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बड़े स्तर पर मामले में जांच की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान उनके भोजन का मैन्यू पहले मुख्यमंत्री से अनुमोदित कराया जाता है। अब सवाल यह उठता है कि सोशल मीडिया पर वायरल टिकरी गांव में उनके रात्रि भोज के मैन्यू में उन्होंने जंगली मुर्गों के डिश के साथ कैसे अनुमोदित किया।