फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   BJP put allegations of fake voters in every ward of MC Paonta Sahib

पांवटा नगर परिषद में फर्जी वोटरों के आरोप

Fri, 25 Dec 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 25 Dec 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
BJP put allegations of fake voters in every ward of MC Paonta Sahib

सिरमौर मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष संजय कौशल एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन शर्मा ने कहा कि कमेटी के हर वार्ड में फर्जी वोट बनाए गए हैं। इन फर्जी वोटरों की संख्या करीब 1100 तक है। इस बारे में डीसी सिरमौर और एसडीएम पांवटा से की जा रही है। इसमें फर्जी वोटरों को सूची से हटाए जाने की मांग रखी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर पूर्व भाजपा नप कमेटी अध्यक्ष नरेश खापड़ा, संजय कौशल, मदन शर्मा और राजेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड-एक की मतदान सूची में 21, वार्ड-3 में 107, वार्ड-4 में 35, वार्ड-5 में 180, वार्ड-6 में 125, वार्ड-7 में 90, वार्ड-8 में 120, वार्ड-9 में 130, वार्ड-10 में 06, वार्ड-11 में 60, वार्ड-12 में 210 और वार्ड-13 में 3 फर्जी मतदाता हैं। फर्जी मतदाताओं को सूची से हटाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने शहरी क्षेत्र विकास में योगदान नहीं दिया। नगर परिषद कमेटी चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि फर्जी मतदाताओं की शिकायत सूची के साथ जिला उपायुक्त सिरमौर और एसडीएम को भेजी जा रही है। इसमें चुनाव से पहले फर्जी मतदाता सूची की जांच की मांग उठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed