{"_id":"62e96d45db7e69059b1fff4d","slug":"bjp-organised-panch-parmeswer-sammelan-in-hindu-aasram-nahan-nahan-news-sml417199461","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं पंच परमेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं पंच परमेश्वर
विज्ञापन
हिंदू आश्रम नाहन में भाजपा के पंच परमेश्वर सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन स्थित हिंदू आश्रम में मंगलवार को भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलन में सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलन में नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय नाहन क्षेत्र में विकास कार्यों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इसके परिणामस्वरूप नाहन की गिनती प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में की जाने लगी है। आने वाले समय में विकास और सेवा के कार्यों की रफ्तार को और बढ़ाया जाएगा।
डॉ. बिंदल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि और नगर परिषद के सदस्य अपने गांव अपने शहर में जनता का प्रतिनिधित्व करता है। वह जनता की समस्याओं और उनकी जरूरतों को भली प्रकार पहचानते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पंचायत प्रतिनिधि और नगर प्रतिनिधि साढ़े चार साल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार के समय में नाहन क्षेत्र में विकास की झड़ी लगी हैं। कांग्रेस की आदत है कि वह चुनाव के समय धर्म, जाति, और समुदाय के नाम पर लोगों को बांट कर वोट हथियाने का प्रयास करती है लेकिन लोग अब समझदार हो गए हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपिंद्र शर्मा, मनीष चौहान, प्रीतमोहन, बीडीसी अध्यक्षा अनिता शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नगर परिषद के पार्षद, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे।

नाहन में हुए भाजपा के पंच परमेश्वर सम्मेलन में मौजूद महिला कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : NAHAN