फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp meeting

Sirmour News: 106 बूथों पर जलाए जाएंगे 100-100 दीपक

Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी व कार्
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हुई जिसकी अध्यक्षता पांवटा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और गिरिपार-आंजभोज मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने की। विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली और पांवटा क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। लगातार बिजली कटौती, सड़कों की खस्ता हालत, स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

दोनों मंडल अध्यक्षों ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र के सभी 106 बूथों पर 100-100 दीपक जलाए जाएंगे।

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी व कार्

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी व कार्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed