फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp listen pm le mun ki baat program

Sirmour News: बूथ नंबर 43 और 44 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम

Sun, 22 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bjp listen pm le mun ki baat program
नाहन में मन की बात कार्यक्रम देखते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा
विज्ञापन


-एआई समिट कार्यक्रम में विपक्षी तत्वों का प्रदर्शन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. बिंदल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन नगर के बूथ नंबर 43 और 44 के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अपने विला-राउंड स्थित निवास पर मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार के प्रसारण में देशवासियों को रमजान और होली की शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न प्रेरणादायक विषयों पर संवाद किया। प्रधानमंत्री ने भारत में आयोजित विश्वस्तरीय एआई समिट की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि एआई तकनीक के माध्यम से भारत की प्राचीन पांडुलिपियों, संस्कृत ग्रंथों और ऐतिहासिक पुस्तकों को नए स्वरूप में विश्व पटल पर प्रस्तुत किया जा रहा है। इस दौरान आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की उपलब्धियों और नेतृत्व की सराहना कर रहा है, तब कुछ विपक्षी तत्वों की ओर से किया गया विरोध प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस प्रकार की घटनाएं विपक्ष की नकारात्मक मानसिकता को दर्शाती हैं और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed