फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp councillor meet to dc

Sirmour News: भाजपा समर्थित पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शपथ की उठाई मांग

Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bjp councillor meet to dc
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। नाहन नगर परिषद के भाजपा समर्थित पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में उपायुक्त सिरमौर से मिला और उनसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह करवाने की अपील की। पार्षदों ने ये भी बताया कि शपथ न होने के कारण नगर परिषद सुचारू नहीं हो पा रही है, इस कारण विकास कार्य लटके हुए हैं।
इससे पूर्व मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीब बिंदल ने कहा कि नाहन नगर परिषद का चुनाव 17 मई को हुआ था और अब जुलाई की 22 तारीख आ चुकी है। तीन महीने हो गए हैं और तीन महीने से चुनाव होने के बाद भी जो चुने हुए प्रतिनिधि हैं वो अपने कार्य का निर्वाह नहीं कर पा रहे हैं। इससे ज्यादा सरकार के लिए कोई भी शर्मनाक बात नहीं हो सकती है। पहले तो सरकार ने इनका अधिसूचना लटकाया फिर शपथग्रहण को लटकाया। उसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लटकाया।
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि जो चुनाव भाजपा के पक्ष में था उसमें विधायक का वोट डलवाकर उसे लॉटरी पर पहुंचाया। अब जब अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की ओर से बन चुकी हैं और उपाध्यक्ष भाजपा के बन चुके हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि सरकार इस मिली-जुली नगर परिषद का लाभ उठाते हुए नाहन के विकास को तेज गति प्रदान करेंगे, लेकिन कष्टमय बात ये है कि लंबा समय बीत जाने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शपथ नहीं करवाई जा रही है। इसके चलते नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हाथ खड़े करके बोल देते हैं कि मैं तब तक आपकी बात नहीं सुन सकता जब तक नगर परिषद सुचारू नहीं होती है। ये बहुत कष्टदायक है, इस मामले में उपायुक्त से भी मिला था लेकिन न जाने कौन सा दबाव सरकार का काम कर रहा है कि ये शुरू नहीं हो रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि लोगों को अब उम्मीद है कि नाहन में करोड़ों रुपये के विकास कार्य होंगे क्योंकि नगर परिषद की अध्यक्ष कांग्रेस की है और सरकार भी प्रदेश में कांग्रेस की है।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

्र्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed