फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   billa pahalwan win the holi mela wresslling

होली मेला दंगल में बिल्ला पहलवान ने जीती माली

Wed, 30 Mar 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 30 Mar 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन

होली मेला दंगल प्रतियोगिता में पंजाब के बिल्ला पहलवान ने माली पर कब्जा जमाया। खिताबी जंग में बिल्ला ने चंडीगढ़ के प्रदीप पहलवान को पराजित किया। दंगल में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल व हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के करीब 75 पहलवानों ने भाग लिया। फाइनल में विजेता व उप विजेता का रोमांचक मुकाबला हुआ। नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञापन



पांवटा के नप कमेटी मैदान में मंगलवार देर शाम तक दंगल चला, जिसमें प्रथम सेमीफाइनल में मलेर कोटला के बिल्ला ने हरियाणा के जस्सू पहलवान को हराया। दूसरे, सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के प्रदीप पहलवान ने मलेर कोटला के बाज पहलवान को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल में मलेर कोटला के पहलवान ने चंडीगढ़ के प्रदीप को मात देकर माली अपने नाम कर ली। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नप उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने ईनाम वितरित किए। विजेता पहलवान बिल्ला को 11000 नकद इनाम तथा उप विजेता रहे प्रदीप को 5100 राशि मिली। दंगल के दौरान कश्मीरी सिंह रेफरी रहे।
विज्ञापन



इस मौके पर सिरमौर माइन संघ अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अमर सिंह कपूर, पांवटा नप के पार्षद धनवीर कपूर, राजेंद्र सिंह मान, कमरऊ पंचायत पूर्व प्रधान तोता राम तोमर, अनिल अत्री, बारुराम शर्मा, कश्मीरी सिंह, पंकज भटनागर, चतर सिंह, कुलदीप ठाकुर, रामभज कपूर, मान सिंह चौहान, मनिंद्र सिह, प्रदीप दीक्षित, सुंदर लाल मेहता, यशपाल राणा, धीरज चोपड़ा, सुभाष राणा, अच्छर सिंह, भजन सिंह, सर्वजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सुमेर शर्मा, राजेश शर्मा, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed