{"_id":"66d7153cec52d0faa9029180","slug":"biker-died-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-ssml1030-131619-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत
देहरादून-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर भूपपुर के समीप हादसा
हरियाणा के लाड़वा निवासी रविंद्र सिंह की हुई मौत
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस मामले की कर रही गहनता से जांच : एसएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर भूपपुर के समीप दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में पुरूवाला में किराये के मकान में रह रहे हरियाणा के लाड़वा निवासी रविंद्र सिंह की मौत हो गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ या खुद बाइक टकराई इसकी जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर में कार्यरत रविंद्र सिंह (42) पुत्र जसवंत सिंह दिन में ड्यूटी के बाद सोमवार को पुरुवाला किराये के घर पर था। इस बीच पुरुवाला से किसी कार्य के चलते वह बाइक पर पांवटा की तरफ आया जिसे लोगों ने देर रात को भूपपुर के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा।
घायल को जेसी जुनेजा अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे हरियाणा में स्थित अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस दौरान एंबुलेंस में ले जाते समय खिदराबाद के समीप घायल रविंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे के कारण बारे फिलहाल स्थिति साफ नहीं हो सकी है। दो पहलुओं पर जांच टीम कार्य कर रही है जिससे पता चल सके कि ये हिट एंड रन मामला है या बाइक सवार खुद हादसे का शिकार हुआ।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मूल रूप से हरियाणा लाडवा निवासी रविंद्र सिंह का पैतृक गांव में संस्कार हुआ। जेसी जुनेजा अस्पताल प्रबंधन ने रविंद्र सिंह की मौत पर शोक प्रकट किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी गई।
आईपीएस अधिकारी एसएसपी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
संवाद