{"_id":"62756e22f70d8e67cc164601","slug":"bike-stolen-in-dadhahu-bazar-and-police-search-begin-nahan-news-sml407986618","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने रेणुका थाना के पास खड़ी बुलेट उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने रेणुका थाना के पास खड़ी बुलेट उड़ाई
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत ददाहू बाजार से बाइक (बुलेट) के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिली है कि जिस स्थान से यह बाइक चोरी हुई है वह जगह थाना रेणुका से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। बाइक चालक मोहतू गांव निवासी सुनील कुमार अपनी बाइक (एचपी 79-7171) को सड़क किनारे खड़ा करके रात्रि को अपने मित्र के कमरे में सोने चला गया।
शुक्रवार सुबह जब वापस आया तो बाइक वहां नहीं थी। उसने अपने स्तर पर बाइक की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सुनील ने इसके बाद रेणुका थाने में बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कराया। बाइक के सभी दस्तावेज भी उसी में थे।
एसएचओ देवी सिंह नेगी ने काले रंग की बाइक चोरी होने का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है।