फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bharat vikas parisad ponta sahib election

नीरज गोयल दूसरी बार बने भारत विकास परिषद पांवटा के अध्यक्ष

Sun, 04 Apr 2021 08:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
bharat vikas parisad ponta sahib election
भारत विकास परिषद पांवटा साहिब के अध्यक्ष बने नीरज गोयल। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारत विकास परिषद पांवटा साहिब की बैठक एवीएन रिजॉर्ट बातामंडी में आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2021-22 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से दूसरी बार नीरज गोयल को पांवटा साहिब शाखा का अध्यक्ष और अनिल सैनी को महासचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

पांवटा इकाई की गठित शेष कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता (सेवा प्रमुख), उपाध्यक्ष जीवन जोशी (संस्कार प्रमुख), उपाध्यक्ष नीरज उधवानी (संपर्क प्रमुख), कोषाध्यक्ष हिमांशु भाटिया, सह सचिव हरविंद्र कुमार, संगठन मंत्री विपुल जैन, महिला प्रमुख इंदु गुप्ता, सह संयोजिका भूपेश धीमान को बनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज गोयल ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन राज्य इकाई के दिशा-निर्देश के अनुसार किया गया है। भारत विकास परिषद का उद्देश्य स्वस्थ, समृद्ध और सुसंस्कृत भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए पूरे वर्ष की योजना तैयार की गई है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद सदस्य डॉ. राजीव गुप्ता, देवी दयाल गुप्ता, रवि सैनी, नरेश खापड़ा, कमल वर्मा, चंद्रमणी शर्मा, भरत राणा, नीरज बंसल, हरविंद्र कुमार और नीरज उधवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed