फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhangayni mandir samitti and hotaliyer helping the tourist in haripurdhaar

Sirmour News: पर्यटकों की सहायता कर रहे होटल व्यवसायी और मंदिर समिति

Tue, 11 Jul 2023 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
bhangayni mandir samitti and hotaliyer helping the tourist in haripurdhaar
पर्यटकों की सहायता कर रहे होटल व्यवसायी और मंदिर समिति
विज्ञापन

क्षेत्र में फंसे सैलानियों के लिए मुफ्त ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिपुरधार (सिरमौर)। गिरिपार की सड़कें बंद होने से क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को सराय और होटलों में मुफ्त ठहरने के साथ-साथ खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।

दरअसल, ये निर्णय मां भंगायनी मंदिर सेवा समिति, होटल व्यवसायी मेलाराम शर्मा और सतीश ठाकुर ने लिया है। स्नो व्यू होटल के मालिक सतीश ठाकुर ने यह सुविधा सोमवार से ही शुरू कर दी है। जबकि मंदिर समिति और मानव हिल रिजॉर्ट में यह सेवाएं मंगलवार से शुरू हो गईं।
विज्ञापन


प्रबंधक निदेशक मेलाराम शर्मा ने बताया कि लगातार भारी बारिश से बनी आपदा के चलते हरिपुरधार क्षेत्र में फंसे पर्यटकों और बाहरी लोगों के लिए अपने रिजॉर्ट में यातायात बहाल होने तक निशुल्क ठहराव और भोजन आदि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सार्वजनिक सूचना जारी कर क्षेत्र में फंसे पर्यटकों और सैलानियों से आग्रह किया है कि वे आपदा की घड़ी में परेशान न हों और निशुल्क ठहराव और भोजन इत्यादि की व्यवस्था के लिए किसी भी समय मानव हिल रिजॉर्ट बड़याल्टा के परिसर में पहुंच सकते हैं।


...

पर्यटकों के अलावा अन्य लोगों को भी सुविधाएं

स्नो व्यू होटल के मालिक सतीश ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों के अलावा वह अन्य लोगों को भी अपने होटल में मुफ्त सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

मां भंगायनी मंदिर सेवा समिति के संचालक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मंदिर समिति ने फैसला लिया है कि क्षेत्र में फंसे पर्यटक मंदिर में शरण ले सकते हैं।

इस घड़ी में फंसे जो पर्यटक मंदिर में शरण लेंगे, मंदिर समिति की ओर से खाने पीने व ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed