{"_id":"69527cf41933e8107f055902","slug":"bhandara-prasad-distributed-from-a-van-at-the-medical-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-168202-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में वैन से बांटा भंडारे का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में वैन से बांटा भंडारे का प्रसाद
विज्ञापन
माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर ने शुरू की सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता बालासुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की ओर से शुरू की मोबाइल भंडारा सेवा के अंतर्गत सोमवार को मेडिकल कॉलेज नाहन परिसर में भंडारा वितरण किया गया। मंदिर न्यास ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और परिजनों को दाल, चावल और चपाती का भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया।
मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने मोबाइल भंडारा वैन सेवा शुरू की है। इस सेवा से श्रद्धालु चयनित स्थानों पर निर्धारित शुल्क के तहत भंडारा बुक कर सकते हैं। भोजन प्रसाद मंदिर की रसोई में तैयार किया जाता है। मोबाइल वैन के जरिए संबंधित स्थल तक पहुंचाया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य माता बालासुंदरी मंदिर की भंडारा परंपरा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और समाज सेवा की भावना को सशक्त करना है। इस सेवा से अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।