फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   beautification of ponta city

Sirmour News: शहर में कूड़े के हॉटस्पॉट बनें स्थानों को कर रहे विकसित

Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
beautification of ponta city
पांवटा साहिब नगर परिषद में कूड़े के हॉटस्पॉट् बने स्थानों को किया जा रहा विकसित। संवाद
पांवटा साहिब शहरी सौंदर्यीकरण को नगर परिषद ने की एक नई शुरूआत
विज्ञापन



-सौंदर्यीकरण की दृष्टि से कूड़े के हॉटस्पॉट पर नगर परिषद बना रही छोटे पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी


पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब श्रद्धालुओं और पर्यटन की दृष्टि से अहम हैं। इसलिए अब नगर परिषद पांवटा साहिब शहर में कूड़े के हॉटस्पॉट बने स्थानों को सौंदर्यीकरण की दृष्टि से विकसित कर रही है।


बता दें कि तीन राज्यों से सटे पांवटा साहिब में औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ ही भारी संख्या में लोगों का वर्ष भर आवागमन रहता है। ऐसे में शहर को चाकचौबंद करने समेत सौंदर्यीकरण की दृष्टि से विकसित करने की नगर परिषद ने कवायद शुरू की हैं। अब शहर में कूड़े के हॉटस्पॉट बने स्थानों को सौंदर्यीकरण की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। यहां शहर में गार्बेज कलेक्शन योजना के तहत लोगों के घरों से कूड़ा कचरा उठाया जाता है तो वहीं कुछ लोग आज भी लापरवाह खुले में कूड़ा कचरा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कूड़े कचरे के हॉटस्पॉट बने इन स्थानों को विकसित किया जा रहा हैं। यहां लोगों के बैठने के लिए सुंदर बेंच और अलग-अलग प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि खुले में कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर नजर रखी जा रही है। शहर में कूड़ा कचरा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed