फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   beautification of gobindghat

Sirmour News: गोबिंदघाट के नवीनीकरण-सौंदर्यीकरण परियोजना कार्य के शुरू होने का इंतजार

Sat, 12 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
beautification of gobindghat
केंद्र सरकार की नमामी गंगे योजना के तहत पांवटा साहिब के गोबिंदघाट का सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण प्र
1.
विज्ञापन

(खास खबर)


गोबिंदघाट के नवीनीकरण-सौंदर्यीकरण परियोजना कार्य के शुरू होने का इंतजार
नमामी गंगे परियोजना के प्रथम चरण में हो चुका है 30 करोड़ के बजट का प्रावधान
यमुना नदी घाट को हर की पौड़ी हरिद्वार के तर्ज पर संवारा जाना है प्रस्तावित


सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना नदी घाट को हर की पौड़ी हरिद्वार के तर्ज पर संवारा जाना प्रस्तावित है। पिछले वर्ष नमामी गंगे परियोजना के तहत प्रथम चरण योजना के लिए 30 करोड़ बजट का प्रावधान भी हो चुका है। परियोजना में सुरक्षा दीवारें, पुजारी घाट के समीप से सीढि़यां, नदी के घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व यमुना पथ सौंदर्यीकरण कार्य को शामिल किया गया है लेकिन बजट प्रावधान के बावजूद कार्य शुरू होने का इंतजार हो रहा है।
बता दें कि 22 अप्रैल 2023 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पांवटा साहिब में यमुना नदी के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी थी। इसमें 65 करोड़ बजट प्रावधान की घोषणा भी की गई थी। इसकी डीपीआर तैयार होने के बाद प्रथम चरण कार्य के लिए यमुना नदी गोबिंदघाट सौंदर्यीकरण को भारत सरकार से 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होकर विगत वर्ष पहुंच भी गई है, जिससे उत्तराखंड के हरिद्वार हरकी पौड़ी के तर्ज पर सुंदर घाट तैयार हो सके।
विज्ञापन

नमामी गंगे परियोजना के तहत होने वाले कार्य को लेकर कंपनी के पदाधिकारी व ठेकेदार मौके का जायजा ले चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल, पार्षद पांवटा वार्ड-8 डॉ. रोहताश नांगिया व हरि यमुना सहयोग समिति कोषाध्यक्ष विकास वालिया का कहना है कि स्थानीय प्रशासन व अन्य विभाग परियोजना के लिए जरूरी सभी औपचारिकताओं को पूरा करें जिससे देश-विदेश से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को चेंजिंग रूम, बैठने के लिए बेंच, यमुना घाट पर आरती के लिए स्टेज, पुजारी घाट से नदी तक सीढि़यां बना कर बेहतर मार्ग, श्रीराधा-कृष्ण हनुमान मंदिर के समीप बने बैराज, वीयर योजना की दीवारों पर पेंट, स्वर्गधाम पर अलग से एक घाट, हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह आरती घाट तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चैन लगाने, यमुना पाथ को बेहतर व सौंदर्यीकरण तथा सुरक्षा दीवारों को प्रथम चरण योजना की प्राथमिकता पर तैयार हो सकें। आपसी सौहार्द, पवित्र मां यमुना नदी घाट के सौंदर्यीकरण व नदी के किनारे धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए परियोजना काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स...

वन विभाग औपचारिकताओं को पूरा करेगा : एसडीएम

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस परियोजना के बारे में वन विभाग की ओर से कुछ औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं।

बाक्स...

औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा : डीएफओ
डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने कहा कि नमामी गंगे परियोजना के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। वन विभाग पांवटा साहिब की टीम इसके लिए प्रयासरत है जिससे तमाम जरूरी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जा सके।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed