फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   basde festival clebrated in nahan sirmaur on tuesday 29 march

नाहन में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से मनाया बासड़े पर्व

Wed, 30 Mar 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
basde festival clebrated in nahan sirmaur on tuesday 29 march
नाहन में शीतला माता के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को बासड़े का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह होने से पूर्व ही शीतला माता मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में रात को बनाकर रखा भोजन, प्रसाद के रूप में चढ़ाया। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए शहर के लोगों की भारी भीड़ सोमवार देर रात को ही बस अड्डा के समीप शीतला माता मंदिर पहुंच गई, जहां सुबह तक लंबी लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। अपनी बारी आने पर लोगों ने माता के दरबार में माथा टेका और बासा भोजन प्रसाद के रूप में चढ़ाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चैत्र मास के पहले और दूसरे मंगलवार को लोग बड़ी संख्या में माथा टेकने के लिए यहां पहुंचते हैं। खास बात यह है कि सोमवार को लोग जो अपने घरों में पकवान बनाते हैं, उसी पकवान को लोग देर रात को 12 बजे के बाद माता के दरबार में चढ़ाते हैं। इसमें मुख्य रूप से हलवा पूरी, गुलगुले, गुड़ की भेली और चने की दाल आदि शामिल हैं। यही कारण है कि माता के दरबार में बासा भोजन चढ़ाने की वजह से इस पर्व को बासड़े कहा जाता है।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार यहां नवविवाहित जोड़े और छोटे बच्चों को माथा टेकने के लिए विशेष रूप से लाया जाता है। मान्यता यह भी है कि बच्चों के यहां माता देखने से उन्हें भविष्य में चिकन पॉक्स जैसी बीमारी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि शीतला माता बच्चों को शीतलता प्रदान करती है। यही कारण है कि हर वर्ष यह पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जो लोग किसी कारण वश शीतला माता मंदिर नहीं पहुंच पाते हैं वह अपने घरों में ही शीतला माता की पूजा-अर्चना कर माता को बासा भोजन प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं और बच्चों की सलामती की दुआएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed