{"_id":"81a4feab73461b118dab9232e0b0bc5d","slug":"bank-thefting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोआपरेटिव बैंक से लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोआपरेटिव बैंक से लाखों का सामान उड़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Fri, 05 Feb 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना पांवटा के तहत राज्य सहकारी बैंक सीमित की शाखा सालवाला-पुरूवाला में चोरों ने वीरवार रात को पहले लाखों का सामान उड़ाया और फिर जाते हुए मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इससे बैंक का अधिकांश रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
अंदेशा जताया जा रहा है यह हरकत किसी ने जानबूझकर की है। आगजनी की भनक बैंक कर्मियों को शुक्रवार सुबह लगी। पुलिस के अनुसार बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण गोयल ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया कि वीरवार रात करीब 12 बजे चोरों ने बैंक के ताले तोड़कर 6 कंप्यूटर, एक स्कैनर, एक बॉयोमीट्रिक मशीन, डोंगल, बैंक रिकॉर्ड आदि कीमती एवं जरूरी दस्तावेज उड़ा लिए।
विज्ञापन
चोरों ने लाखों का सामान समेटने के बाद बैंक की अलमारी, कमरों, सेफ रूम तथा बैंक रिकॉर्ड रूम में मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जल गया। बैंक में कैश बहुत कम था, जो चोरी नहीं हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पड़ोसियों एवं अन्य लोगों की सूचना मिलने पर बैंक प्रबंधक और स्टाफ मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। वीरवार शाम तक चोरों तथा कीमती सामान का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बैंक अधिकारियों का मानना है कि चोरों ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया है। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर, एएसआई रविंद्र लाल सहित टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस छानबीन में लगी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर चोरी एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।