{"_id":"57b73cab4f1c1b73156eaf98","slug":"banaur-win-the-kabbadhi-matach","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में बनौर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में बनौर बना विजेता
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सतौन जोन की छात्र वर्ग की प्रथम अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के प्रांगण में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष सांस्कृतिक एवं जन कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष आरपी तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
गिरिपार क्षेत्र में बतौर नए जोन सतौन की यह प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता है। जिले में पहले 6 जोन थे। सतौन 7वां जोन बना है। इस जोन में लगभग 30 स्कूल आते हैं। इस बार 23 स्कूलों के 282 छात्रों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया है।
विज्ञापन
पहले दिन हुई प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में बनौर ने टाटा फोरेस्ट कारपोरेशन स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि अंबोइया ने कठुआर को शिकस्त दी। केवीए घुडाणा ने शडियार को हराया। वॉलीबाल में बनौर ने गोजर, कफोटा ने डंगाणी, कांडी मशवां ने गोरखवाला को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। खो-खो में मानपुर देवड़ा ने जामना, भंगाड़ी ने कफोटा, कमरउ ने पोका को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है।
विज्ञापन
बैडमिंटन में बनौर ने सतौन, अंबोइया ने जामना को हराया। मुख्यातिथि ने ध्वजा रोहण कर खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान छात्रों ने खेलकूद को नियम में रहकर खेलने की शपथ ली। मंच संचालन प्रताप फोजी और राजेश तोमर ने किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नाटी पेश कर सबका मनोरंजन किया।
इस दौरान पंचायत उप प्रधान रामेश्वर शर्मा, बीडीसी सदस्य खतरी राम, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य डीएस पुरोहित, सुधाकर किमोठि, अनिल नागवाल, एसएमसी अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर, पंचायत सदस्य विजय गुप्ता, अजय शर्मा, मनीष टंडन, तारा कपूर, जगदीश शर्मा, उदय रार्मा, माया राम कपूर, पूर्ण ठाकुर, ज्ञान चंद शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के शारीरिक अध्यापक और स्कूल स्टाफ मौजूद थे।
बॉक्स--
प्राथमिक क्रीड़ा संघ की बैठक 22 को नाहन में
नाहन(सिरमौर)। प्राथमिक क्रीड़ा संघ की बैठक 22 अगस्त को बीआरसी हाल नाहन में 11 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में अहम चर्चा की जाएगी। उन्होंने समस्त शिक्षा खंड अधिकारियों, अध्यक्षों, सचिवों एवं पीटीएफ के सभी सदस्यों से अपील की है कि इस बैठक में उपस्थित रहें।
--