{"_id":"570bdc3b4f1c1b7b454a6ac9","slug":"baldeva-lime-stone-win-over-all-first-prise","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदवा लाइम स्टोन माइन को मिला ओवरऑल प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदवा लाइम स्टोन माइन को मिला ओवरऑल प्रथम पुरस्कार
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। 24वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण-सप्ताह का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। भारतीय खान ब्यूरो विभाग देहरादून क्षेत्र के तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ, जिसमें उतरी भारत की खनन माइनें शामिल रहीं। इनमेें 8 मशीनीकृत, 8 अर्ध मशीनीकृत व 6 मेनूअल माइनों के संचालकों ने भाग लिया। अर्ध मशीनीकृत श्रेणी में जिला सिरमौर की जेएसटी बलदवा लाइन स्टोन माइन का ओवरऑल पुरस्कार आरपी तिवारी ने प्राप्त किया। चंडीगढ़ के पंचकूला मोरनी हिल्स रोड स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन
भारतीय खान ब्यूरो महानियंत्रक आरके सिन्हा व नियंत्रक उतरी क्षेत्र ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए, जिसमें मशीनीकृत श्रेणी में ओवरऑल परफॉरमेंस के लिए एससीसी की बरमाणा लाइन स्टोन माइन ने प्रथम, अंबुजा सिमेंट की कश्लोग लाइन स्टोन माइन व जेपी सिमेंट की बग्गा बलग लाइन स्टोन माइन को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
अर्ध मशीनीकृत श्रेणी में ओवरऑल परफॉरमेंस के लिए जय सिंह ठाकुर एंड संस की बलदवा लाइन स्टोन माइन को प्रथम पुरस्कार, केके आनंद एंड संस की हियोना लाइन स्टोन माइन को दूसरा तथा राकेश चौधरी की बनौर खतवाड़ लाइन स्टोन माइन को तृतीय पुरस्कार मिला। मैनूअल श्रेणी माइन की ओवर ऑल परफॉरमेंस में एनबी मिनरल्स की धूंडू मैग्नसाइट माइन प्रथम, राजेंद्र सिंह की बरवाना माइन को दूसरा व ए-डीन एंड कंपनी की पमता माइन को तृतीय पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
जिला सिरमौर के कई माइन संचालकों को विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कार मिले। इससे पहले स्मारिका का विमोचन किया गया व सीआर शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित कविता पढ़ी।
इस मौके पर आरपी तिवारी, चतर सिंह तोमर, राकेश चौधरी, चंद्र मोहन शर्मा, दीपक चावला, आशा तोमर, कपिलानंद, शुपा राम ठाकुर, एके छाबड़ा, जगदीश तोमर, अरुण ग्रोवर, पंकज, नैन सिंह, विकास, दाता राम गुर्जर, डीके सिन्हा, के मिश्रा, सुनील कुमार, अंकुर, कुशल शुक्ला व केएम पंथ समेत उतरी भारत की विभिन्न माइन संचालक व प्रतिनिधि मौजूद रहे।