{"_id":"73ab9c03ed7260a89c0254676fdf3ec5","slug":"baldev-and-tara-dutt-on-fray-for-panchayat-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के लिए बलदेव और तारादत्त में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के लिए बलदेव और तारादत्त में घमासान
ब्यूरो, अमर उजाला/ सराहां (सिरमौर)
Updated Fri, 18 Dec 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
पच्छाद क्षेत्र की जामन की सेर पंचायत में इस बार चुनाव बेहद रोचक होने जा रहा है। यहां भाजपा के अपने ही दो बड़े प्रत्याशी पंचायत प्रधान के लिए आमने-सामने खड़े हैं। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष बलदेव भंडारी प्रधान पद के दावेदार हैं। वहीं, पच्छाद भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री तारादत्त शर्मा टक्कर में हैं।
विज्ञापन
हालांकि, प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी है। माना जा रहा है कि पंचायत में मुख्य मुकाबला भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच ही होगा। ऐसे में बाजी कौन मारेगा, लोगों के लिए यह अभी से रोचक तथा कौतूहल का विषय है।
विज्ञापन
फिलहाल पंचायत चुनाव में भाजपा के दो बड़े नेताओं की दावेदारी से भाजपा थिंक टैंक में खलबली मची है। प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी को अपना दुर्ग बचाने के लिए तारादत्त से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। शेष उम्मीदवारों की बात करें तो जामन की सेर पंचायत में प्रधान पद के लिए महेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा तथा नरेश भंडारी पहले ही दावेदारी ठोक चुके हैं।
विज्ञापन
पंचायत के चुनाव में पार्टी सिंबल का कोई लेना देना नहीं है। वह सालों से भाजपा की सेवा कर रहे हैं। इस बार मतदाता उन्हें भारी मतों से विजयी बना रहे हैं।
- तारादत्त शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री, भाजपा
पंचायत चुनाव को पार्टी से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है। पंचायत में विकास के आधार पर वह चुनाव जीत रहे हैं।
- बलदेव भंडारी, अध्यक्ष प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा