फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bala sundri mela begins from 8 april

माता बाला सुंदरी नवरात्र मेला 8 अप्रैल से शुरू

Sat, 02 Apr 2016 07:23 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 02 Apr 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास बीसी बडालिया ने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए जरूरी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला 8 अप्रैल को प्रात: 5 बजे आरती, हवन और ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। जिला उपायुक्त शनिवार को मेला

विज्ञापन

तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस वर्ष चैत्र नवरात्र मेले 8 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2016 तक परंपरागत ढंग़ से मनाए जाएंगे। मंदिर में शीश नवाने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन  परिवहन निगम के अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज की बसों का आवागमन के लिए प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन


 मेले में सुरक्षा व्यवस्था को 300 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात होंगे। साथ ही, 50 एनसीसी के छात्र और 30 नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवी भी मेले में सेवाएं देंगे। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को भीड़भाड़ वाले मेला स्थानों पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। बिजली, पानी की व्यवस्था कर दी है। मेले में लंगर लगाने को स्थल चिन्हित व वितरण कर दिया है। लंगर के दौरान सफाई व्यवस्था के निर्देश मालिकों को जारी कर दिए हैं। ऐतिहासिक मेले में सफाई को अतिरिक्त कर्मचारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स....
मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा
उपायुक्त बीसी बडालिया ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले को चार सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक सेक्टर में 1 मैजिस्ट्रेट एवं 1 पुलिस अधिकारी तैनात रहेगा। पुलिस एवं गृह रक्षक जवानों को विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को तैनात होंगे। निगरानी को मेला मैजिस्ट्रेट व एक प्रशिक्षित पुलिस जवान एवं एक अन्य कर्मचारी तैनात होंगे। मेले के दौरान विस्फोटक सामग्री, आगन्य शस्त्रों को लाने-ले जाने, नारियल चढ़ाने एवं ऊंची आवाज में बैंड अथवा ढोल बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को 2 प्लाजमा स्क्रीन पर माता के लाइव दर्शन की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में नियंत्रण एवं सूचना केन्द्र स्थापित होंगे जहां श्रद्धालु शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।     

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, एसडीएम नाहन डॉ. रिचा वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, तहसीलदार आरडी हरनोट के अलावा न्यास के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed