फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bakpur ponta nh taring work

Sirmour News: भूपपुर चौक पर फिर शुरू हुआ सड़क निर्माण, टारिंग का काम तेज

Sun, 04 Oct 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
bakpur ponta nh taring work
अमर उजाला में 2 सितम्बर को प्रकाशित समाचार।
इंपेक्ट
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक से नए एसएएस चौक तक पुरानी सड़क उखाड़ने का काम शुरू
तीन माह से अधूरे पड़े निर्माण से बढ़ी थी परेशानी, 2 सितंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था मामला
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। निर्माणाधीन भूपपुर चौक पर अधूरे पड़े सड़क निर्माण से लोगों को हो रही परेशानी का मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब एनएचएआई ने काम शुरू कर दिया है। बल्लूपुर-पांवटा साहिब एनएच-07 पर नए बन रहे साहिबजादा बाबा अजीत सिंह (एसएएस) चौक के आसपास सड़क की टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही महाराणा प्रताप चौक से नए भूपपुर चौक होते हुए रैनबैक्सी चौक तक पुरानी सड़क को उखाड़ने का काम भी शुरू हो गया है। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में वाहन चालकों को बेहतर और सुगम फोरलेन सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।
करीब तीन माह से नए चौक और इसके आसपास सड़क निर्माण का कार्य अधर में पड़ा था। इससे बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और मौसम साफ होने पर धूल उड़ने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चौक के पास मार्ग वन-वे किए जाने और सड़क की खराब स्थिति के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। अधूरे निर्माण और टूटी सड़क के चलते यह स्थान हादसों की दृष्टि से संवेदनशील बन गया था।
विज्ञापन

स्थानीय व्यवसायी सुरजीत सिंह, पूर्व पार्षद शिव सिंह असवाल, महेंद्र तोमर, सचिन वर्मा, पार्वती, रमेश कुमार, रेशमा, बबीता तोमर और संगीता ने बताया कि नए यमुना पुल से आने वाला मार्ग भूपपुर के पास पुराने एनएच से जुड़ता है। इसी स्थान पर एसएएस चौक का निर्माण किया जा रहा है। चौक निर्माण के चलते बवेजा पेट्रोल पंप की ओर से मार्ग वन-वे किया गया है। लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि अब एनएचएआई की ओर से सड़क उखाड़ने और टारिंग का काम शुरू होने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही चौक और आसपास की सड़क की स्थिति सुधरेगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद वन-वे व्यवस्था से पैदा होने वाली परेशानी और हादसों का खतरा भी कम होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 16 सितंबर को निर्माणाधीन भूपपुर चौक के अधूरे कार्य और उससे बढ़ रहे हादसों के खतरे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब एनएचएआई की ओर से चौक के आसपास सड़क निर्माण का काम दोबारा शुरू किया गया है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।

एनएचएआई-07 के पीडी सौरभ ने बताया कि चौक के आसपास कार्य रुकने के कारण लोगों को दिक्कतें आ रही थीं। अब चौक के आसपास सड़क की टारिंग का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस स्थल पर लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। संवाद-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed