फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   awareness rally by students

Sirmour News: बोहलियों स्कूल में तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेश

Fri, 12 Jun 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
awareness rally by students
रैली निकालकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से कराया अवगत
विज्ञापन

नारा लेखन, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से फैलाया जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहलियों में शुक्रवार को तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिशा अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर गांव में लोगों को तंबाकू और अन्य नशे के पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। ग्रामीणों को बताया कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बन सकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन, चित्रकला तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की भी विस्तार से जानकारी दी तथा किशोरावस्था में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को तंबाकू और नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed