{"_id":"6ac0ff1b84fc5f1af601ecb5","slug":"avn-school-nahan-jagrukta-rally-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190586-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशे के खिलाफ एवीएन स्कूल के 450 विद्यार्थियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशे के खिलाफ एवीएन स्कूल के 450 विद्यार्थियों ने निकाली रैली
विज्ञापन
नाहन में नशे के प्रति जागरूकता रैली निकालते एवीएन स्कूल के बच्चे। संवाद
-नया बाजार से चौगान तक विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
-लायंस क्लब ने रैली में शामिल विद्यार्थियों को बांटे फल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने जनजागरूकता रैली निकाली। कक्षा नौवीं से जमा दो तक के करीब 450 विद्यार्थी और शिक्षक रैली में शामिल हुए। लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया।
रैली नया बाजार से शुरू होकर महिमा लाइब्रेरी चौक, गुरुद्वारा, दिल्ली गेट, बड़ा चौक, गुन्नूघाट और मालरोड से होते हुए चौगान पहुंची। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली के बाद क्लब की ओर से विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष पीयूष गर्ग, संजय चौहान, सुखदेव चौहान, विकास बंसल, विनीत बंसल और सौरभ गर्ग सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
-लायंस क्लब ने रैली में शामिल विद्यार्थियों को बांटे फल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने जनजागरूकता रैली निकाली। कक्षा नौवीं से जमा दो तक के करीब 450 विद्यार्थी और शिक्षक रैली में शामिल हुए। लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया।
रैली नया बाजार से शुरू होकर महिमा लाइब्रेरी चौक, गुरुद्वारा, दिल्ली गेट, बड़ा चौक, गुन्नूघाट और मालरोड से होते हुए चौगान पहुंची। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली के बाद क्लब की ओर से विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष पीयूष गर्ग, संजय चौहान, सुखदेव चौहान, विकास बंसल, विनीत बंसल और सौरभ गर्ग सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन