फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Assembly Deputy Speaker inaugurated Chamyana-Did Bagad link road

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने चम्याना-दीद बगड़ संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण

Fri, 03 Jan 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Assembly Deputy Speaker inaugurated Chamyana-Did Bagad link road
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सैनधार में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। संवाद
सामुदायिक भवन में रसोई घर के निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने शुक्रवार को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सैनधार की ग्राम पंचायत दीद बगड़ से चम्याना सड़क का लोकार्पण किया। 2.25 किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग को मनरेगा व विधायक निधि के तहत 38 लाख रुपये की लागत से बनवाया गया है। इस मार्ग के बनने से ग्रामवासियों की लंबे समय से चले आ रही मांग पूरी हो गई है।
इस क्षेत्र के लोगों को अब बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने और अपनी नकदी फसलों को बाजार तक ले जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण के लिए भूमि दान दिये जाने के कारण ही इस सड़क का निर्माण संभव हो पाया है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ग्राम चम्याना के सामुदायिक भवन में रसोई घर बनाने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायत बगड़ का नाम दीद-बगड़ रखने की मांग को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। वहीं बगड़ स्कूल का नाम बदल कर दीद-बगड़ करने की बात कही। इससे पूर्व पंचायत प्रधान विजय कुमार ने क्षेत्र से जुडी कुछ समस्याओं व मांगों को विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ नाहन परमजीत सिंह, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मित्र सिंह तोमर, हरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बाबूराम ठाकुर व देशराज ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed