फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   art and craft exhibition organised in aastha school

Sirmour News: आस्था स्कूल नाहन में दिव्यांगों की प्रतिभा को ग्राहकों का इंतजार

Sat, 04 Nov 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
art and craft exhibition organised in aastha school
आस्था स्कूल नाहन में दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए सजावटी सामान को देखते बॉबी अहमद। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

आस्था स्कूल नाहन में दिव्यांगों की प्रतिभा को ग्राहकों का इंतजार
प्रशिक्षुओं की मदद से दिवाली पर सजावटी सामान की लगाई प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में चल रही आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिवाली पर इस्तेमाल की जाने वाली उपयोगी सामग्री रखी गई है। यह सामग्री आस्था स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने डीएड प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार की है। शिक्षिका शैलजा सैनी और मोमिना के नेतृत्व में तैयार की गई सामग्री को ग्राहकों का इंतजार है।
शनिवार को इस प्रदर्शनी में अंजुमन इस्लामिया के प्रधान बॉबी अहमद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि मुस्लिम सोसायटी के जिला प्रधान और कांग्रेस प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों ने अपने साथियों के साथ इस प्रदर्शनी का जायजा लिया। इस दौरान डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, सह समन्वयक कर्म सिंह, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी विशेषरूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी अहमद ने शहरवासियों से इस दिवाली पर आस्था स्कूल में आकर दिव्यांग बच्चों की ओर से तैयार की गई सामग्री को खरीदने की अपील की।
बॉबी अहमद और कैप्टन सलीम अहमद ने कहा कि यहां पर दिवाली पर घरों में इस्तेमाल की जाने वाली बहुत तरह की सामग्री बिक्री के लिए रखी हुई है। इसमें कई तरह की मोमबत्ती, पेंटिंग्स, वॉल पर लटकाने वाली कई प्रकार की सजावटी वस्तुएं, मोम के दीये, फ्लावर पोट्स, टी कोस्टर, गुलदस्ते और दिवाली उपहार शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस सामग्री को बेचने से होने वाली आय को दिव्यांग बच्चों पर ही खर्च किया जाएगा। ऐसे में सभी शहरवासियों को यहां आकर इस सामग्री की खरीद करनी चाहिए ताकि अप्रत्यक्ष रूप से दिव्यांग बच्चों की सहायता हो सके।
इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक सुखदेव शर्मा, मोनिका ठाकुर, मोनिका शर्मा समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed