{"_id":"57ae01c94f1c1bee07ee5ad5","slug":"anurag-thakur-will-come-in-sirmaure-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर आज से सिरमौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर आज से सिरमौर में
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर शनिवार से सिरमौर प्रवास पर होंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग ने बताया कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर शनिवार सुबह 10 बजे पांवटा साहिब के बातामंडी में पहुंचेंगे जहां उनका स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान अनुराग ठाकुर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे कमरऊ में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकारने व उन्हें संबोधित करने के उपरांत अनुराग सतौन में भी कार्यकर्ताओं से अपने विचार सांझा करेंगे। राकेश गर्ग ने बताया कि रात्रि ठहराव के बाद रविवार को सुबह 8 बजे अनुराग ठाकुर क्यारदा, साढ़े 8 बजे माजरा व कोलर में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा अपने अमूल्य विचार उनसे सांझा करेंगे। गर्ग ने बताया कि कोलर में अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का भी श्रीगणेश करेंगे जिसके बाद वह सीधे जिला मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल में पहुंचेंगे जहां उनका कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया इस मौके पर वह कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। राकेश गर्ग ने बताया कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर नाहन से सीधे रेणुका रवाना होंगे जहां कुब्जा स्टेडियम में वह कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनसे अपने विचार भी सांझा करेंगे।
विज्ञापन