{"_id":"69595b6f6a721af7c302112d","slug":"anti-social-video-viral-three-arrested-nahan-news-c-177-1-ssml1030-168697-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत मिलते ही पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की
लोग बोले, आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता बगाड़ने के प्रयास
संवाद न्यूज एजेंंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देर रात को भगानी क्षेत्र में नशा कर कुछ लोगों ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ काफी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश फैल गया। इसके बाद मामला पुरुवाला थाना तक पहुंंच गया। शिकायत मिलते ही जांच टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैै। इस प्रकरण की विधायक, चयनित प्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
मिली जानकारी के अनुसार विगत देर रात भगानी क्षेत्र में नशा करके तीन व्यक्तियों ने एक विशेष धर्म समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वीडियो में मजहबी, धार्मिक कट्टरता से आपस में तनाव पैदा करने वाली बातें कहीं। इसके चलते तेजी से रात को वीडियो वायरल हो गया। सभी धर्मों के लोगों ने इस तरह की वीडियो वायरल होने पर नाराजगी जताई। पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि यहां पर सदियों से आपसी भाईचारा कायम रहा है। भगानी में एक विशेष समुदाय के खिलाफ शरारती तत्वों ने नफरत फैलाने वाली वीडियो डाली है। इन शरारती तत्वों ने शराब का सेवन कर नशे तथा सोशल मीडिया पर नफरती प्रचार और कट्टरता उत्पन्न करने का प्रयास किया है, लेकिन कुछ भी हो इस तरह की नफरती वीडियो बना कर दूसरे समुदाय को गालीगलौज करना कम से कम हिमाचल प्रदेश में शोभा नहीं देता है। विधायक ने क्षेत्र के सभी लोगों से आग्रह है कि शांति बनाए रखें। प्रशासन और पुलिस से इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बाक्स...
इस मामले में तीन गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई होगी : एसपी
- एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी सिरमौर ने क्षेत्रवासियों से आपसी एकता, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है।
बाक्स...
क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया
- हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम, श्री पावंटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, असगर अली समेत क्षेत्र के लोगों ने इस कृत्य की कड़ी भर्त्सना की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। पांवटा साहिब क्षेत्र आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ रहते आए हैं। किसी भी प्रकार की असंवेदनशील टिप्पणी या व्यवहार इस साझा संस्कृति के विपरीत है। इसमें कड़ी कार्रवाई की जाए।
संवाद