फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function of sarnha college

Sirmour News: एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट रितिक और अंकिता सहित अन्य मेधावी छात्र सम्मानित

Sat, 14 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
annual function of sarnha college
महाविद्यालय सराहां में पुरस्कृत किए गए विद्यार्थी। स्रोत महाविद्यालय
-राजकीय महाविद्यालय सराहां में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. वीना राठौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों के स्वागत के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025–26 के दौरान विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सीएससीए अध्यक्ष श्रुति शर्मा ने भी मुख्य अतिथि एवं अन्य गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

खेलकूद क्षेत्र में विशाल शर्मा को लड़कों में तथा श्रुति शर्मा को लड़कियों में महाविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए अनुराधा, लक्ष्मी देवी, साक्षी शर्मा, मेहक शर्मा, खुशी शर्मा, श्रुति शर्मा, प्रीतिका, रिधिमा, मुस्कान तथा संचिता ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जागृति शर्मा, श्रुति शर्मा तथा मधुबाला को सुगना देवी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. वीना राठौर ने अपने ससुर की स्मृति में स्थापित अमर सिंह राठौर स्मृति छात्रवृत्ति इशिता और अखिल कुमार को प्रदान की। राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में साहिल कुमार और प्रिया को सम्मानित किया गया। रोवर एंड रेंजर के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक वर्षा और आशीष कुमार रहे। रेड रिबन क्लब के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक आयुष सिंह और कुमारी रवीना को सम्मानित किया गया।
इको क्लब के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक विशाल शर्मा और खुशी शर्मा घोषित किए गए, जबकि रोड सेफ्टी क्लब के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक हेमंत और कल्पना कश्यप रहे। एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट रितिक शर्मा और अंकिता ठाकुर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें विशेष रूप से नाटी और कव्वाली की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्यातिथि डॉ. वीना राठौर ने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. जगमोहन ठाकुर ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिनेश और डॉ. मोल्लम डोल्मा ने किया।

इस अवसर पर बाबू राम चौहान सेवानिवृत हवलदार भारतीय सेना एवं सुरेश शर्मा पीटीए अध्यक्ष, डॉ. राजन कौशल, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, प्रो. प्रियंका सराओ, कार्यालय अधीक्षक आशीष गौतम तथा वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed