{"_id":"677d2e51eb90b268a907b873","slug":"annual-function-in-jawalapur-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-140668-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ज्वालापुर में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ज्वालापुर में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते ज्वालापुर स्कूल केबच्चे: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया
राजकीय उच्च विद्यालय ज्वालापुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय ज्वालापुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नाटी व गिद्दा समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति निगम की निदेशक नसीम बेगम, विशिष्ट अतिथि निहालगढ़ पंचायत प्रधान सोनिया, भूपिंदर सिंह, गुलजार सिंह, जयगोपाल सिंह, शाहिद मोहम्मद, सिमरत सिंह, कमल चौधरी, नीरज धीमान और विचित्र सिंह ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्याध्यापक वाणी विलास ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्ष भर की गतिविधियों को अभिभावकों के समक्ष रखा। इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इसमें नाटी, गिद्दा, राजस्थानी नृत्य, भंगड़ा आदि प्रमुख थे। इस दौरान लघु नाटिका भी पेश की गई। विभिन्न गतिविधियों में अपना शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों के परिजन भी शामिल हुए।
मुख्यातिथि नसीमा बेगम ने कहा कि जीवन में खूब मेहनत करें, अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए भरसक प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुदृढ़ हो रही है। इस दौरान उन्होंने अपने स्कूली जीवन को भी याद किया और कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का दिन बेहद खास होता है। इस दिन हमारी साल भर की गतिविधियों का परिणाम हमें मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी काबिलियत दिखा रहे हैं। साथ ही स्थानीय पंचायत के भी लोगों का सहयोग मिल रहा है। मुख्यातिथि ने खेलकूद,शिक्षा में अग्रणी रहे विद्यार्थियों कार्तिक चौधरी, अंकित कुमार, स्वीटी चौधरी, रिया पाल, नंदिनी, सुरजीत, अंकुश, राजू, प्राची, आकाशी, नैना, हिमांशी, प्रभात, तानिया, ध्रुव धीमान, हरप्रीत, प्रियांशु, मनदीप, मोनिका, हरमनकौर, प्रीतम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल स्टॉफ व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
संवाद
...