{"_id":"6760163134d06cbc110cc6ed","slug":"annual-awards-ceremony-at-banethi-school-on-20th-nahan-news-c-177-1-nhn1002-138987-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बनेठी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बनेठी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह 20 को
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिया निर्णय, अन्य मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक प्रधानाचार्य संजय कुमार और समिति अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विद्यालय के क्रियाकलापों पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय में 20 दिसंबर को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक में गणित विषय के अध्यापक का पद रिक्त होने पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यालय में तीन दिन के लिए दूसरे विद्यालय से अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर तैनात करवाने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा स्कूल ड्रेस को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यापक जगत राम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सीमा देवी, रविंद्र कपूर, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य प्रदीप ठाकुर, चंद्र ठाकुर, रुकमणि, आशा, कमलेश शर्मा, आशा देवी, दर्शन शर्मा, सीटू आदि माैजूद रहे।