{"_id":"679a156acf2dcc20490adec6","slug":"animals-problem-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1003-142242-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन से नालागढ़ भेजे गए लावारिस बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन से नालागढ़ भेजे गए लावारिस बैल
विज्ञापन
नाहन से नालागढ़ गौसदन ट्रक में भेजे गए लावारिस बैल। संवाद
नाहन से नालागढ़ भेजे गए पांच लावारिस बैल
अभी तक शहर से भेजे जा चुके हैं 25 बैल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन की ओर से लावारिस बैलों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में बुधवार को शहर से पांच लावारिस बैलों को नालागढ़ गोसदन भेजा गया। अभी तक कुल 25 लावारिस बैलों को शहर से बाहर गोसदन भेजा गया है। इसमें नालागढ़ हाडाकूडी गोसदन में 17, जबकि राजगढ़ के कोटला बड़ोग में 8 बैल भेजे गए हैं।
शहर में लंबे समय से लावारिस बैलों की ओर से आतंक मचाया हुआ था। शहर में बैलों की ओर से लोगों को हमला कर घायल करने के कई मामले सामने आ चुके थे। इसमें बाजार में एक महिला और चिड़ावाली में एक व्यक्ति को गंभीर घायल किया था। इसके बाद नगर परिषद की आमसभा में लावारिस बैलों को गोसदन भेजने पर सहमति बनी।
इसके बाद नगर परिषद के कर्मियों ने शहर में बैलों को पकड़ कर ट्रक के माध्यम से बाहर गोसदन भेजा है।
बुधवार को नगर परिषद के कर्मचारियों में संजय कुमार, अमृत कुमार, जस्सी, सोमप्रकाश, छोटू, राजी, रिंकू, कर्मपाल ने पांच बैलों को पकड़ कर ट्रक के माध्यम से नालागढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने इस बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि शहर से बुधवार को पांच बैलों को नालागढ़ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 25 बैलों को शहर से बाहर गोसदनों में भेजा जा चुका है।