फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   anamika in hpu kabaddhi team

Sirmour News: शिलाई की बेटी अनामिका का एचपीयू कबड्डी टीम में चयन

Sun, 27 Sep 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
anamika in hpu kabaddhi team
अनामिका । शिलाई की बेटी जिनका एचपीयू कबड्डी टीम में हुआ चयन।
पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुकी प्रतिभा, दो ऑपरेशन भी नहीं तोड़ सके हौसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई की होनहार कबड्डी खिलाड़ी अनामिका नेगी का चयन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की कबड्डी टीम के लिए हुआ है। अनामिका इससे पहले पांच बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। उनके चयन से परिवार, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
अनामिका ने शिलाई क्षेत्र की कबड्डी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली ऋतु नेगी, पुष्पा राणा, प्रियंका नेगी और साक्षी शर्मा जैसी खिलाड़ियों के बाद अनामिका भी खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

अनामिका के पिता कुलदीप नेगी स्वयं राष्ट्रीय स्तर के एथलीट रहे हैं। विद्युत बोर्ड से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त कुलदीप नेगी ने अपनी बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी दो बेटियां राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी रह चुकी हैं और खेल कोटे से शिक्षा विभाग में जेबीटी के पद पर सेवाएं दे रही हैं। उनका बेटा भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चोट के बाद भी नहीं छोड़ा मैदान
अनामिका की खेल यात्रा संघर्षपूर्ण रही है। घुटनों में चोट और दो ऑपरेशन के बावजूद उन्होंने कबड्डी नहीं छोड़ी और दोबारा अभ्यास कर प्रतियोगिताओं में वापसी की। उनका कहना है कि कबड्डी उनके लिए केवल खेल नहीं, बल्कि भविष्य बनाने का सपना है। मां और बहनों से भी उन्हें लगातार सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा।

अनामिका शिलाई कॉलेज से उच्च शिक्षा जारी रखते हुए कबड्डी में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। क्षेत्र में बालिकाओं के लिए छात्रावास की सुविधा और खेल के अवसर बढ़ने से भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा, ग्यार सिंह नेगी और जवाहर देसाई सहित खेल से जुड़े लोगों ने भी क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed