फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   amit atri elected president of bar association nahan by 30 votes

Sirmour News: 30 मत से जीतकर अधिवक्ता अमित अत्री बने बार संघ नाहन के अध्यक्ष

Sat, 07 Oct 2023 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
amit atri elected president of bar association nahan by 30 votes
बार संघ नाहन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित अत्री अपने समर्थकों के साथ। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

अधिवक्ता अमित अत्री 30 मत से जीतकर बने बार संघ नाहन के अध्यक्ष
अमित अत्री को 113 और राघव ठाकुर को मिले 83 मत, तीन मत किए रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन बार संघ के चुनाव में अधिवक्ता अमित अत्री ने शानदार जीत दर्ज करके अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 30 मतों से शिकस्त दी।
नाहन बार संघ के चुनाव शनिवार को चुनाव ट्रिब्यूनल की देखरेख में हुए। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन चंद जैन ने ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष और अधिवक्ता प्रजापति व नरेंद्र थापा ने सदस्यों की भूमिका अदा की।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अमित अत्री और राघव ठाकुर के बीच सीधी टक्कर थी। बार संघ से जुड़े 199 अधिवक्ताओं ने सुबह नौ बजे से दो बजे तक चुनावी प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मत का उपयोग किया। देर शाम चार बजे ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष विपिन चंद जैन ने परिणाम घोषित किए। इसमें अमित अत्री को 113, राघव ठाकुर को 83 मत मिले। तीन मतों को रद्द घोषित किया गया। ऐसे में अमित अत्री ने राघव ठाकुर को 30 मतों से हराकर नाहन बार संघ के अध्यक्ष बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र पाल शर्मा, अधिवक्ता शकील अहमद शेख, मोहम्मद इकबाल, अमरीक सिंह शाह, देश राज शर्मा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed