{"_id":"61929f75a89cb8363d2ff28e","slug":"ambulance-services-stoped-till-4-pm-on-monday-15-november-nahan-news-sml3903494133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज नाहन में शाम तक खड़ी रहीं एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज नाहन में शाम तक खड़ी रहीं एंबुलेंस
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज के समीप पार्क की गईं 102 एंबुलेंस।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन सहित जिले के अन्य स्थानों पर सोमवार को शाम तक 102 एंबुलेंस सेवाएं बाधित रहीं। इस वजह से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध नहीं सकीं। हालांकि, शाम चार बजे के बाद इन सेवाओं को बहाल कर दिया गया। सोमवार को जीवीके के साथ सरकार की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान शर्तें मानने के बाद कंपनी ने 30 नवंबर तक सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया। इसके बाद जिले में एंबुलेंस सेवाओं को बहाल किया गया।
मेडिकल कॉलेज नाहन में सुबह से ही तीन एंबुलेंस खड़ी की गईं। इस बीच मरीजों को इनकी सेवाएं नहीं मिल सकीं। बता दें कि जनपद सिरमौर में जीवीके कंपनी 11 एंबुलेंस से रोगियों के सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा जिले में 108 एंबुलेंस की सेवाएं भी जारी हैं। सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि सरकार के साथ बैठक के दौरान लिए गए फैसले के बाद जिले में एंबुलेंस सेवाएं शाम से बहाल कर दी हैं।
उधर, जीवीके कंपनी के सिरमौर प्रभारी मनोज कोठारी ने बताया कि शाम चार बजे के बाद एंबुलेंस सेवाएं बहाल कर दी हैं। 108 और 102 एंबुलेंस की सेवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
............